दिल्ली-NCR में मौसम बदला: बारिश के बाद कोहरा और ठंड, तापमान 14°C तक गिरा
Weather changes in Delhi-NCR: Rain turns to fog and cold, temperature drops to 14°C

 

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शनिवार सुबह कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को मार्च के महीने में ही सर्दी का अहसास हुआ। प्रादेशिक मौसम केंद्र के अनुसार सुबह 5:30 बजे राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय के हिसाब से काफी कम है।

मौसम विभाग के मुताबिक, लगातार तीन दिनों की बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 9.6 डिग्री कम 21.7°C और न्यूनतम 16°C दर्ज किया गया, जिससे यह इस महीने का सबसे ठंडा दिन बन गया। इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। आज और कल भी आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

बारिश का एक सकारात्मक असर भी देखने को मिला है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता में बड़ा सुधार हुआ है और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 93 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है। वहीं नोएडा में हवा सबसे साफ रही, जबकि फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर अपेक्षाकृत अधिक दर्ज किया गया।

 
Priyanshi Chaturvedi 21 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.