Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बड़ी कमजोरी के साथ अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। इंटरबैंक बाजार में यह 92.92 पर खुला और गिरकर 93.08 प्रति डॉलर तक पहुंच गया, जो पहली बार 93 के पार का स्तर है। इससे पहले रुपया 92.89 पर बंद हुआ था, यानी एक दिन में इसमें 19 पैसे की गिरावट दर्ज की गई।
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली रुपये पर दबाव बना रही है। साथ ही पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने भी बाजार की धारणा को कमजोर किया है। डॉलर इंडेक्स में बढ़त और विदेशी पूंजी के बाहर जाने से रुपया लगातार कमजोर होता दिख रहा है
जानकारों का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) डॉलर बेचकर रुपये को और गिरने से बचाने की कोशिश कर रहा है। वहीं, घरेलू शेयर बाजार में सुधार से गिरावट को कुछ हद तक सहारा मिला है। BSE Sensex और Nifty 50 में आई तेजी ने बाजार की धारणा को थोड़ा सकारात्मक बनाए रखा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |