Dakhal News
इंदौर के बंगाली चौराहे के पास बुधवार तड़के एक भीषण आग हादसे में आठ लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी और तेजी से पूरे मकान में फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात कार चार्जिंग पर लगी थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ और कार में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते घर को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखे गैस सिलेंडरों तक पहुंच गई, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।
आग लगने के बाद घर में रखे सिलेंडरों में एक के बाद एक विस्फोट हुए, जिससे मकान का हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। घटना के समय घर में पारिवारिक कार्यक्रम के चलते कई रिश्तेदार मौजूद थे, जिससे जनहानि बढ़ गई। संतोष कुमार सिंह के अनुसार, सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया, जिसमें कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |