किसानों को कृषि उपकरण किराये पर उपलब्ध, खेती में खर्च होगा
Agricultural ,equipment available, rent ,farmers, will spent ,farming

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुई कृषि अभिमुखीकरण कार्यशाला में किसानों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब किसानों को लाखों रुपए कृषि उपकरण और मशीनरी खरीदने में खर्च नहीं करने पड़ेंगे, क्योंकि सरकार ये उपकरण किराये पर उपलब्ध कराएगी। यह सुविधा खरीफ सीजन से शुरू होगी और इसके लिए एक विशेष प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा कि वे अपनी विधानसभाओं में 4 से 5 कृषि सम्मेलन आयोजित करें, जिनके लिए 5 लाख रुपए की मदद दी जाएगी।

 

कार्यशाला में किसानों की विभिन्न समस्याओं जैसे मजदूरों की कमी, कर्ज और फसल बर्बादी पर चर्चा हुई। सरकार ने भावांतर योजना के तहत सोयाबीन और सरसों की खरीदी की घोषणा की, जबकि उड़द पर 600 रुपए प्रति क्विंटल बोनस मिलेगा। साथ ही, माता यशोदा योजना के तहत स्कूल बच्चों को नि:शुल्क दूध उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने होम स्टे पहल, शहद उत्पादन और लघु-कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने की भी बात कही।

 

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने सिंचाई क्षेत्र का विस्तार, मोटे अनाज को प्रोत्साहन, पहली बार मछली पालन नीति, उद्यानिकी फसलों का विकास, फूड प्रोसेसिंग यूनिट का विस्तार और दूध उत्पादन व पशुपालन के अवसर बढ़ाने की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दूध के दाम प्रति लीटर 5 रुपए बढ़ाए गए हैं और कोल्ड स्टोरेज क्षमता बढ़ाकर फल और सब्जियों के नुकसान को कम किया जाएगा। मंडियों को भी आधुनिक बनाया जा रहा है और आगे और कार्य किए जाएंगे।

Priyanshi Chaturvedi 17 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.