उज्जैन को मिलेगा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से सीधा कनेक्शन, 80 किमी हाईस्पीड सड़क को मंजूरी
Ujjain to get direct connection to Delhi-Mumbai Expressway, 80 km high-speed road approved

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी Ujjain को जल्द ही देश के सबसे बड़े हाईस्पीड रोड नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। केंद्र सरकार ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से जुड़ने के लिए 80.45 किमी लंबी नई सड़क परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस सड़क के बनने से महाकाल की नगरी तक पहुंच आसान होगी और विशेष रूप से सिंहस्थ मेले के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 3839 करोड़ रुपए है। मई 2025 में इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया था और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) छह महीने में तैयार कर ली गई। भूमि अधिग्रहण और अन्य औपचारिकताएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, 17 मार्च तक टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है और निर्माण अप्रैल 2026 से शुरू होकर 2028 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

फिलहाल मार्ग संकरा और धीमी रफ्तार वाला है, जहां वाहन की गति 20-25 किमी प्रति घंटे है। नई सड़क 4 लेन की होगी और यहां वाहनों की रफ्तार 80-100 किमी प्रति घंटे तक बढ़ जाएगी। इस कनेक्टिविटी से गुजरात और महाराष्ट्र से उज्जैन तक का सफर आसान होगा, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी, और इंदौर, देवास, उज्जैन व पीथमपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में माल परिवहन तेज होकर लॉजिस्टिक लागत में भी कमी आएगी।

Priyanshi Chaturvedi 11 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.