टी20 वर्ल्ड कप 2026: ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ की रेस में संजू सैमसन, शानदार प्रदर्शन से मचाया धमाल
T20 World Cup 2026: Sanju Samson,Player,Tournament

टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज Sanju Samson का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 4 मैचों में 77.33 की औसत से 232 रन बनाए हैं, जिसमें 22 चौके और 16 छक्के शामिल हैं। इसी दमदार प्रदर्शन के चलते उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए नॉमिनेट किया गया है।

टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले खराब फॉर्म के कारण सैमसन को टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद उन्हें मौका मिला और उन्होंने जोरदार वापसी की। नामीबिया के खिलाफ 8 गेंदों में 22 रन, जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 गेंदों में 24 रन बनाने के बाद उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 42 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेली।

 

अगर Sanju Samson ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवॉर्ड जीतते हैं, तो वे यह सम्मान पाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले Virat Kohli को 2014 और 2016 टी20 वर्ल्ड कप में यह अवॉर्ड मिला था, जबकि Jasprit Bumrah को 2024 टी20 वर्ल्ड कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था।

Priyanshi Chaturvedi 6 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.