सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, MCX पर कीमतों ने पकड़ी रफ्तार
Gold, silver prices surge, MCX prices pick up pace

 

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में सोना हरे निशान पर कारोबार करता नजर आया। MCX एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव करीब 0.75 फीसदी यानी 1,202 रुपये बढ़कर 1,60,875 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। डॉलर में कमजोरी, वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और शेयर बाजारों में अस्थिरता के बीच सोने की मजबूत मांग के कारण कीमतों में यह तेजी आई है। वहीं मुनाफावसूली के चलते डॉलर इंडेक्स करीब 0.40 फीसदी गिरकर 98.94 पर आ गया।

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल दर्ज किया गया। MCX एक्सचेंज पर चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भारी तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में चांदी करीब 2.25 फीसदी यानी 5,909 रुपये की बढ़त के साथ 2,68,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई।

वैश्विक बाजार में भी सोना और चांदी दोनों की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। कॉमेक्स पर सोना करीब 1.26 फीसदी यानी 63.90 डॉलर की बढ़त के साथ 5,142.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि स्पॉट गोल्ड 1.04 फीसदी बढ़कर 5,134.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं कॉमेक्स पर चांदी करीब 2.87 फीसदी उछलकर 84.62 डॉलर प्रति औंस पर और स्पॉट सिल्वर लगभग 2.62 फीसदी की तेजी के साथ 84.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

 
Priyanshi Chaturvedi 6 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.