Patrakar Priyanshi Chaturvedi
इजराइल-ईरान तनाव के बीच यूएई में फंसे Sanjay Shukla सहित इंदौर के कई यात्री अब भारत लौट रहे हैं। दुबई और शारजाह एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित होने से ये सभी पिछले कुछ दिनों से वहीं रुके हुए थे। लौटने वालों में पूर्व विधायक विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, उद्योगपति मनीष शाहरा, मनीष अग्रवाल, पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी, उत्पल गोयल और आदित्य शर्मा समेत अन्य यात्री शामिल हैं। सभी के सुरक्षित लौटने की खबर से परिजनों ने राहत की सांस ली है।
तनाव बढ़ने के बाद कई फ्लाइट्स निरस्त कर दी गई थीं। Air India Express की शारजाह-इंदौर फ्लाइट IX-256 को 28 फरवरी से लगातार रद्द किया जा रहा था और 3 मार्च को भी यह उड़ान संचालित नहीं हो सकी। 2 मार्च की शाम से दुबई एयरपोर्ट पर कुछ सेवाएं बहाल हुईं, वहीं अबूधाबी से दिल्ली और मुंबई के लिए भी उड़ानें शुरू कर दी गईं।
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, फंसे यात्री पहले मुंबई पहुंच रहे हैं और वहां से कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर इंदौर आएंगे। हालांकि शारजाह से इंदौर की सीधी उड़ान अभी बहाल नहीं हुई है। इस बीच नगरीय प्रशासन मंत्री Kailash Vijayvargiya ने दिल्ली में संबंधित मंत्रालयों से बात की, जबकि कांग्रेस नेता Jitu Patwari ने प्रधानमंत्री Narendra Modi से हस्तक्षेप की मांग की थी। सरकार और एयरलाइन कंपनियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |