इंदौर में वकील हुआ सेक्सटॉर्शन का शिकार, ठगों ने अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
Indore lawyer becomes victim,sextortion, blackmailed, fraudsters using pornographic videos

 

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक पेशेवर वकील सेक्सटॉर्शन का शिकार बन गए। आरोपियों ने व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के जरिए उन्हें फंसाया और एडिटेड अश्लील वीडियो दिखाकर पैसों की मांग शुरू कर दी। शुरुआती बातचीत में आरोपी ने खुद को किसी कानूनी मामले में मदद चाहने वाली युवती बताया और कुछ ही सेकंड में पीड़ित को जाल में फंसा लिया।

पीड़ित वकील ने बताया कि 20 फरवरी की सुबह अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें वीडियो पूरी तरह ब्लर था। थोड़ी देर बाद दूसरी कॉल में उसका खुद का वीडियो दिखाई दिया, जिसमें छेड़छाड़ कर अश्लील सामग्री जोड़ दी गई थी। इसी क्लिप के जरिए आरोपियों ने ब्लैकमेलिंग शुरू की।

आरोपी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के स्क्रीनशॉट के जरिए धमकी दी कि वीडियो वायरल कर दिया जाएगा यदि तुरंत पैसे नहीं भेजे गए। “इज्जत बचानी है तो पैसे भेजो” की धमकी देते हुए मानसिक दबाव बनाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों को अनजान वीडियो कॉल से सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

 
Priyanshi Chaturvedi 22 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.