बारिश ने बचाया पाकिस्तान? अहमद शहजाद ने टॉस फैसले पर उठाए सवाल
Did rain save Pakistan,Ahmed Shehzad questions,toss decision

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में न्यूजीलैंडऔर पाकिस्तान के बीच कोलंबो के R Premadasa Stadium में खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। एक भी गेंद फेंके बिना मैच खत्म घोषित कर दिया गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। इस बीच पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज अहमद शहजाद ने बयान देकर हलचल मचा दी।

 

जियो न्यूज के शो में शहजाद ने कप्तान सलमान आगा के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को गलत ठहराया। उनका कहना था कि बारिश की आशंका वाले मैच में पहले गेंदबाजी करना ज्यादा समझदारी होती, ताकि लक्ष्य का आकलन कर रणनीति बनाई जा सके। शहजाद के मुताबिक, अगर मुकाबला होता तो पाकिस्तान के लिए जीत आसान नहीं होती और टीम मुश्किल में पड़ सकती थी।

 

मैच रद्द होने के बाद सुपर-8 की अंक तालिका में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। अब पाकिस्तान को अपने अगले मुकाबलों में इंग्लैंड और श्रीलंका से भिड़ना है, जबकि न्यूजीलैंड भी श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगा। ग्रुप चरण में दोनों टीमों ने 4 में से 3 मुकाबले जीतकर मजबूत प्रदर्शन किया था, जिससे सुपर-8 में मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है।

Priyanshi Chaturvedi 22 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.