सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया ने की कांग्रेस में प्रवेश, भाजपा से बड़ा राजनीतिक बदलाव
Satyanarayan Sattan,daughter Kanupriya joins Congress,major political shift from BJP

 

पूर्व विधायक और इंदौर से भाजपा के दिग्गज नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया ने मंगलवार को भोपाल में कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल मौजूद रहीं।

कनुप्रिया ने कहा कि वे बचपन से ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के ओजस्वी व्यक्तित्व और कांग्रेस के सेवाभावी आदर्शों से प्रभावित रही हैं। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी से भी मुलाकात की। उनका यह कदम सियासत में खूब चर्चा में है।

सत्तन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “कांग्रेस की डूबती नैया में बैठकर वह नदी पार करना चाहती है, तो यह उसका निजी फैसला है।” इस बयान से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है और भविष्य में क्षेत्रीय राजनीति पर इसके असर को लेकर अनुमान लगाए जा रहे हैं।

 
Priyanshi Chaturvedi 18 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.