पन्ना में पहली संयुक्त हीरा नीलामी, तीन साल बाद फिर चमकेगा कारोबार
Panna holds,first joint diamond auction, business, revive after three years

 

पन्ना में पहली बार मझगवां स्थित हीरा परियोजना और उथली खदानों से प्राप्त हीरों की संयुक्त नीलामी आयोजित की जाएगी। यह बहुप्रतीक्षित नीलामी 15 से 30 मार्च के बीच नव-निर्मित हीरा कार्यालय परिसर में होने की संभावना है। तीन साल के अंतराल के बाद हो रही इस नीलामी से क्षेत्र के हीरा कारोबार में फिर से रौनक लौटने की उम्मीद जताई जा रही है।

देश की एकमात्र मशीनीकृत हीरा खदान संचालित करने वाली कंपनी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएमडीसी) की मझगवां परियोजना अत्याधुनिक अयस्क प्रसंस्करण संयंत्र से सुसज्जित है। संयुक्त नीलामी के लिए नए हीरा कार्यालय के हॉल को आधुनिक सुविधाओं से तैयार किया जा रहा है, जहां एसी और फर्नीचर सहित आवश्यक व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं।

गौरतलब है कि 1 जनवरी 2021 को पर्यावरणीय स्वीकृति समाप्त होने के कारण मझगवां हीरा खदान में खनन कार्य बंद हो गया था और लगभग तीन वर्षों तक उत्पादन ठप रहा। मार्च 2024 में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद दो खनन पट्टों पर दोबारा खनन शुरू हुआ। अब संयुक्त नीलामी के जरिए पन्ना का हीरा उद्योग एक बार फिर गति पकड़ने जा रहा है।

 
Priyanshi Chaturvedi 18 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.