Patrakar Priyanshi Chaturvedi
छतरपुर के बागेश्वर धाम में शिवरात्रि के अवसर पर 305 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ। पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पिछले सात वर्षों से गरीब कन्याओं की शादी कराकर यह सुनिश्चित किया है कि किसी गरीब बेटी की शादी रह न जाए। इस आयोजन में सभी कन्याओं को गृहस्थी का सामान और उपहार स्वरूप विदा किया गया।
इस बार के आयोजन में साधु-संत, कथावाचक, राजनेता और आठ देशों के राजदूतों की उपस्थिति रही। सभी विवाह की रस्में विधिपूर्वक संपन्न कराई गईं। बाबा बागेश्वर राजदूतों के साथ नृत्य करते भी देखे गए। समारोह के दौरान उन्होंने अपनी बहन की शादी में देखे दुखद अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि किसी गरीब बेटी को ऐसा दुःख न झेलना पड़े।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी सामूहिक विवाह में पहुंचे और बाबा बागेश्वर के इस नेक कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल सामाजिक चेतना बढ़ाता है, बल्कि गरीब परिवारों की बेटियों को सम्मान और खुशियाँ प्रदान करता है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |