श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का पुणे शेड्यूल हुआ पूरा, रणदीप हुड्डा संग काटा केक
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ का पुणे शेड्यूल पूरा कर लिया है। यह फिल्म महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावनी और तमाशा डांसर विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म में अभिनेता रणदीप हुड्डा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
शेड्यूल पूरा होने के जश्न में फिल्म की पूरी टीम ने सेट पर केक काटा। इस दौरान श्रद्धा और रणदीप के साथ निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और प्रोडक्शन टीम के सदस्य भी मौजूद थे। उनका यह उत्साह सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। इससे पहले फिल्म का मुंबई शेड्यूल जनवरी के अंत से फरवरी तक सफलतापूर्वक पूरा किया गया था।
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं और इसके बाद बड़े पर्दे से दूर रही हैं। वहीं रणदीप हुड्डा पिछले साल सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ में विलेन की भूमिका निभा चुके हैं। ‘ईथा’ उनकी दोनों के फैंस के लिए खास फिल्म होने वाली है।