मध्य प्रदेश बजट 2026-27: GYAN कॉन्सेप्ट पर फोकस, 4.65 लाख करोड़ से ज्यादा का अनुमान
Madhya Pradesh Budget 2026-27,GYAN concept, estimated,Rs 4.65 lakh crore

 

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार आज अपना तीसरा बजट पेश कर रही है, जिसमें किसान, युवा, अन्नदाता और नारी—प्रधानमंत्री के GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) कॉन्सेप्ट को और विस्तार देने की तैयारी है। डिप्टी सीएम एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सुबह 11 बजे वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। अनुमान है कि इस बार बजट का आकार 4.65 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। स्थानीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए रोजगार और युवाओं के लिए विशेष प्रावधान किए जाने की संभावना है।

इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने के लिए भोपाल-इंदौर मेट्रोपोलिटन रीजन पर खास फोकस रह सकता है, जिसके लिए 300 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान संभावित है। शहरी विकास के तहत अमृत योजना में सीवेज और पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार के लिए करीब 3 हजार करोड़ रुपये तक की राशि रखी जा सकती है। स्वास्थ्य क्षेत्र में सीएम केयर योजना के जरिए सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के विस्तार, स्टेट कार्डियक सेंटर और अंग प्रत्यारोपण संस्थान की घोषणा की भी उम्मीद है।

शिक्षा और कृषि क्षेत्र में भी बड़े ऐलान संभव हैं। स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने 200 नए सांदीपनि विद्यालय खोलने का प्रस्ताव आ सकता है। सिंचाई का रकबा बढ़ाने, सोयाबीन सहित अन्य नकदी फसलों को भावांतर योजना में शामिल करने और युवाओं के लिए एक साल में एक लाख नई नौकरियों की घोषणा पर भी नजर रहेगी। इसके अलावा केंद्र की तर्ज पर बड़े शहरों में सहकार टैक्सी योजना शुरू करने की संभावना जताई जा रही है।

 
Priyanshi Chaturvedi 18 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.