Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 सेशन-1 का परिणाम घोषित कर दिया है। Indore के रिद्धेश बेंडाले ने 99.99 परसेंटाइल के साथ मध्यप्रदेश में टॉप किया, जबकि पार्थ माहेश्वरी ने भी 99.99 परसेंटाइल हासिल किए। छात्राओं में अनुष्का अग्रवाल 99.96 परसेंटाइल के साथ स्टेट गर्ल्स टॉपर रहीं। रिद्धेश इससे पहले 55वें इंटरनेशनल फिजिक्स ओलम्पियाड 2025 में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। परीक्षा 21 से 28 जनवरी के बीच आयोजित हुई थी और इंदौर में करीब 2800 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया
रिद्धेश बेंडाले, जो मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, पिछले दो वर्षों से इंदौर में रहकर तैयारी कर रहे थे। उन्होंने केमेस्ट्री के बेसिक्स मजबूत कर अपनी कमजोरी को ताकत में बदला। तनाव दूर करने के लिए वे टहलते और संगीत सुनते थे। पार्थ माहेश्वरी ने 10–12 घंटे नियमित पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया। वहीं अनुष्का अग्रवाल ने 15 घंटे तक की पढ़ाई को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया और गलतियों से सीखते हुए लगातार सुधार किया। उनका लक्ष्य भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई या भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करना है।
धार के श्रेयांश जोशी ने 99.95 परसेंटाइल, जबकि अक्षय गोयल ने ड्रॉप लेकर 99.96 परसेंटाइल हासिल किए। कल्पवृक्ष संस्थान के कई विद्यार्थियों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने रिद्धेश बेंडाले और अनुष्का अग्रवाल को विशेष रूप से शुभकामनाएं दीं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |