Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल स्थित Jayprakash District Hospital में आयुष्मान और बीपीएल कार्डधारकों के लिए नि:शुल्क एमआरआई जांच अचानक बंद कर दी गई है। पीपीपी मॉडल पर संचालित एमआरआई केंद्र ने ओपीडी मरीजों की मुफ्त जांच से इनकार कर दिया है। अब Ayushman Bharat Yojana और बीपीएल कार्डधारकों को जांच के लिए कम से कम 1500 रुपये और जरूरत के अनुसार 3000 से 6000 रुपये तक अपनी जेब से खर्च करने पड़ रहे हैं।
अस्पताल में पहले ओपीडी के आयुष्मान और बीपीएल मरीजों को यह सुविधा मुफ्त मिल रही थी, लेकिन करीब 50 लाख रुपये से अधिक का भुगतान लंबित होने के कारण एजेंसी ने सेवाएं रोक दीं। हाल ही में कई मरीजों की जांच करने से साफ इनकार कर दिया गया, जिससे इलाज प्रभावित हुआ और मरीजों की परेशानी बढ़ गई। इंदौर और ग्वालियर के सरकारी अस्पतालों में भी भुगतान अटकने से एमआरआई सेवाएं प्रभावित बताई जा रही हैं
बताया जा रहा है कि तीनों जिलों में निजी एजेंसियों का दो करोड़ रुपये से अधिक भुगतान बकाया है। यदि जल्द बजट जारी नहीं हुआ तो सेवाएं पूरी तरह ठप होने की आशंका है। सीएमएचओ कार्यालय के अनुसार मामला संज्ञान में है और राज्य स्तर से भुगतान प्रक्रिया जारी है। संबंधित विभाग और आयुष्मान सेल के साथ समन्वय कर जल्द बजट जारी कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |