मध्य प्रदेश से इस बार दोगुने हज यात्री, संख्या 8 हजार के पार
year, number, Haj pilgrims,Madhya Pradesh,doubled, crossing 8,000.

मध्य प्रदेश से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या इस बार दोगुनी हो गई है। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा वेटिंग लिस्ट क्लियर किए जाने के बाद प्रदेश के 3,085 अतिरिक्त आवेदकों का चयन पक्का हो गया है। पहले 4,567 यात्रियों का चयन हुआ था, लेकिन अब कुल संख्या बढ़कर 8,000 हो चुकी है। प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों ने आवेदन किया था, जिनमें से शेष आवेदक वेटिंग सूची में रखे गए थे।

 

हज कोटे का निर्धारण सेंट्रल हज कमेटी द्वारा किया जाता है। जिन राज्यों में आवेदन कम आते हैं, उनका बचा हुआ कोटा अधिक आवेदनों वाले राज्यों को दे दिया जाता है। इस बार अन्य प्रदेशों से कम आवेदन आने के कारण अतिरिक्त कोटा मध्य प्रदेश को मिला, जिससे वेटिंग लिस्ट में शामिल हजारों आवेदकों का चयन संभव हो पाया। देशभर से करीब डेढ़ लाख यात्री हज यात्रा पर रवाना होंगे, जिसके आधार पर राज्यों को कोटा आवंटित किया गया है।

 

हज यात्रा 2026 को लेकर इस बार वेटिंग सूची में शामिल सभी आवेदकों को मौका मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अब तक तीन हजार से अधिक नाम वेटिंग लिस्ट से क्लियर हो चुके हैं और यात्रा शुरू होने में अभी करीब दो महीने का समय बाकी है। यदि अतिरिक्त कोटा इसी तरह मिलता रहा, तो शेष आवेदकों को भी पवित्र हज यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है।

Priyanshi Chaturvedi 16 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.