पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ से संभाला नया कार्यालय
PM Modi , takes, over ,new, office,from, Seva Tirtha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को साउथ ब्लॉक से अपने नए कार्यालय सेवा तीर्थ परिसर में कार्यभार संभाल लिया। यह दिन खास इसलिए भी रहा क्योंकि 13 फरवरी, 1931 को नई दिल्ली को औपचारिक रूप से आधुनिक भारत की राजधानी घोषित किया गया था। सेवा तीर्थ परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय को एक ही स्थान पर समाहित किया गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने परिसर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और परिसर की दीवार पर लिखे मंत्र ‘नागरिक देवो भव’ के साथ नागरिक-केंद्रित शासन की भावना को दर्शाया।

 

नए कार्यालय से अपने पहले दिन ही प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण फैसलों पर हस्ताक्षर किए। इनमें ‘पीएम राहत योजना’ की शुरुआत शामिल है, जिसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ‘लखपति दीदी’ योजना का लक्ष्य मार्च 2029 तक छह करोड़ महिलाओं तक बढ़ाने का ऐलान किया गया।

 

कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए ‘कृषि अवसंरचना कोष’ को बढ़ाकर दो लाख करोड़ रुपये किया गया, जिससे किसानों को बेहतर भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाएं मिलेंगी। नवाचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0’ को 10,000 करोड़ रुपये के कोष के साथ मंजूरी दी गई, जो डीप टेक, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग और शुरुआती चरण के नवाचारों को वित्तीय सहयोग प्रदान करेगा।

Priyanshi Chaturvedi 13 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.