दो दिन में चांदी ₹24 हजार सस्ती, सोना भी ₹2,885 टूटा
Silver fell, 24,000 , two days, while, gold, also fell , 2,885.

सोने-चांदी की कीमतों में 13 फरवरी को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 16,700 रुपए सस्ती होकर 2,42,433 रुपए पर आ गई है। 11 फरवरी को चांदी 2,66,449 रुपए प्रति किलो थी, यानी दो दिन में करीब 24 हजार रुपए की गिरावट आई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,885 रुपए गिरकर 1,52,765 रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले यह 1,55,650 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

 

29 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोने ने 1,76,121 रुपए और चांदी ने 3,85,933 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। हालांकि मौजूदा गिरावट के बावजूद इस साल अब तक सोना 19,570 रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1,33,195 रुपए था, जो अब 1,52,765 रुपए पर है। वहीं चांदी भी साल की शुरुआत से अब तक 12,013 रुपए महंगी हुई है। 2025 में सोने में 75% और चांदी में 167% तक की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

 

सोना खरीदते समय हमेशा Bureau of Indian Standards (BIS) का हॉलमार्क लगा सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्किंग से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है। हॉलमार्क नंबर अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे AZ4524) के रूप में होता है, जो गुणवत्ता की गारंटी देता है।

Dakhal News 13 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.