Patrakar Vandana Singh
अमरपाटन के नेशनल हाईवे 30 पर ग्राम ककरा के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। महाराष्ट्र के छपारा से टमाटर लोड कर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जा रहे मामा-भांजे की पीकअप तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और वाहन ट्रक के पीछे फंस गया। हादसे में मामा की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हुआ।
हादसे के बाद पिकअप में फंसे दोनों को मौके पर मौजूद पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने रेस्क्यू किया। घायल भांजे को तुरंत हाईवे एम्बुलेंस 1033 की मदद से सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया। मृतक मामा की लाश को पिकअप से बाहर निकालकर पुलिस ने कब्जे में लेकर मर्चुरी में रखवाया।
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए ट्रक और पिकअप चालक के बयान लिए जा रहे हैं। हादसे में बिखरे टमाटर और वाहन की क्षति से हाईवे पर घंटों जाम लगा रहा। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार और लापरवाही से यह हादसा हुआ माना जा रहा है।
Patrakar Vandana Singh
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |