Patrakar Priyanshi Chaturvedi
होली के बाद संसद का बजट सत्र 10 मार्च से फिर शुरू होगा। शुक्रवार को राज्यसभा को 9 मार्च तक स्थगित कर दिया गया, जिससे बजट सत्र का पहला चरण समाप्त हो गया। इसी दिन लोकसभा में लगातार हंगामे के कारण कार्यवाही 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले कई मंत्रियों ने अपने मंत्रालय से संबंधित दस्तावेज सदन में प्रस्तुत किए थे।
शुक्रवार सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन विपक्षी सदस्यों ने सदन में नारे लगाए और जेफरी एपस्टीन के कथित संबंधों को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग उठाई। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
संसद में कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने कफ सिरप से हुई मौतों पर केंद्र से सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पीड़ितों को पाँच-पाँच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और दोषियों की जांच के लिए सीबीआई जांच कराई जाए। प्रश्नकाल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कफ सिरप से हुई मौतों के मामलों पर जवाब देने के लिए खड़े हुए।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |