विजय थलापति की ‘जन नायकन’ पर कोर्ट का फैसला, CBFC के खिलाफ केस वापस लेने की मिली इजाजत
Court verdict,Vijay Thalapathy,Jana Nayakan,permission granted,withdraw case against CBFC

विजय थलापति की बहुप्रतीक्षित फिल्म जन नायकनको लेकर चल रहा कानूनी विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। 9 जनवरी को रिलीज होने वाली यह फिल्म सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने के कारण अटक गई थी, जिसके बाद मेकर्स ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया था। मंगलवार को मद्रास हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फिल्म के निर्माताओं को CBFC के खिलाफ दायर एक महीने पुराने केस को वापस लेने की अनुमति दे दी।

इस मामले की सुनवाई जस्टिस पीटी आशा की सिंगल बेंच ने सुबह 10.30 बजे की। कोर्ट के आदेश के बाद अब जन नायकनके मेकर्स को दोबारा सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया से गुजरना होगा। यानी फिल्म को अब फिर से CBFC की हरी झंडी का इंतजार करना पड़ेगा। इसी बीच फिल्म की रिलीज को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं और चर्चा है कि यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

गौरतलब है कि अभिनेता विजय एक्टिंग छोड़कर राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं और जन नायकनको उनकी आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने पर पहले हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने का आदेश दिया था, लेकिन बाद में डिविजन बेंच ने उस पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में हस्तक्षेप से इनकार कर दिया था। अब केस वापस लेने के बाद जन नायकनको CBFC रिव्यू करेगा, जिसके बाद ही फिल्म की नई रिलीज डेट तय हो सकेगी।

Priyanshi Chaturvedi 10 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.