Patrakar Vandana Singh
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। सीएम धामी ने कहा कि इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की गई। एक महिला आईपीएस अधिकारी की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया गया, जिसने कई महीनों तक गहन जांच की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले में हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और जिला न्यायालय तक की न्यायिक प्रक्रिया पूरी हुई। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अदालत का फैसला आया और जिन तीन लोगों के नाम इस केस में सामने आए, वे आज सलाखों के पीछे हैं। अदालत ने सभी दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
सीएम धामी ने कहा कि इसके बावजूद कुछ लोग इस संवेदनशील मामले को लेकर सिर्फ राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग बार-बार उस बेटी की आत्मा को झकझोरने का काम कर रहे हैं, जबकि सरकार और प्रशासन ने अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाई है और न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी गई।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |