मैं माफी मांगता हूं…’ गोविंदा ने पत्नी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
I apologize,Govinda breaks silence, wife allegations

पिछले दिनों सुनीता आहूजा ने एक पॉडकास्ट में अपने और गोविंदा के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने गोविंदा पर अफेयर और धोखा देने का आरोप लगाया और नई हीरोइनों के साथ उनके रिश्ते को लेकर तंज कसा। इस पर गोविंदा ने हाल ही में एएनआई से बातचीत में अपनी चुप्पी तोड़ी और कहा कि उन पर हमेशा से आरोप लगते रहे हैं, लेकिन जो हालिया आरोप लगाए गए हैं, वह उनके बचपन के प्यार से जुड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी नई जिंदगी में जो प्यार है, उसे किसी भी तरह बुढ़ापे से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

गोविंदा ने बातचीत में कहा कि उन्होंने अपने करियर में कई सुपरस्टार और मिस यूनिवर्स जैसी हीरोइनों के साथ काम किया, लेकिन कभी भी किसी को तंग नहीं किया। उन्होंने सभी एक्टर्स और निर्देशक का शुक्रिया अदा किया और कहा कि किसी भी हीरोइन ने उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं की। गोविंदा ने साफ किया कि वह नई हीरोइनों के साथ काम करने वालों से माफी मांगते हैं ताकि उन्हें किसी तरह का डर या असुरक्षा न महसूस हो।

वर्कफ्रंट की बात करें तो गोविंदा जल्द ही कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। खबरें हैं कि वह सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवांमें भी दिखाई दे सकते हैं, हालांकि मेकर्स ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं, सुनीता आहूजा के बॉलीवुड में डेब्यू की खबरें भी सामने आई हैं। इस बीच गोविंदा ने साफ किया कि उनका मकसद किसी के करियर या इमेज को प्रभावित करना नहीं है।

 

Priyanshi Chaturvedi 10 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.