हरिद्वार में भीड़-जाम का असर, रोडवेज यात्रियों से वसूला जा रहा अतिरिक्त किराया
Crowd-jam effect,Haridwar, roadways passengers,charged extra fare

महंगाई की मार झेल रहे यात्रियों को एक और झटका लगा है। शारदीय कांवड़ मेले के चलते रोडवेज बसों का किराया 100 रुपये तक बढ़ा दिया गया है। हरिद्वार में भारी भीड़, जाम और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों के रूट डायवर्ट कर दिए हैं। रूट बदलने से दूरी बढ़ गई है, जिसका सीधा असर किराए पर पड़ा है और यात्रियों की जेब ढीली हो रही है।

हरिद्वार से कुमाऊं मंडल और यूपी के कई रूटों पर किराया बढ़ाया गया है। अल्मोड़ा, हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, काशीपुर, नैनीताल, जसपुर के साथ नजीबाबाद, धामपुर और मुरादाबाद रूट पर भी अतिरिक्त किराया लिया जा रहा है। रोडवेज ने रवानगी के समय प्रति सवारी 50 रुपये और वापसी में 100 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। हरिद्वारडिपो के एजीएम विशाल चंद्रा के अनुसार, कांवड़ मेले के कारण बसों को चिड़ियापुर से नहर किनारे और धामपुरबिजनौर होते हुए भेजा जा रहा है, जिससे किराया बढ़ाना मजबूरी बन गया है।

इधर, महाशिवरात्रि के मद्देनजर नीलकंठ धाम में ट्रैफिक व्यवस्था भी बदली जाएगी। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए वन-वे सिस्टम लागू रहेगा। हरिद्वार से आने वाले वाहन गरुड़चट्टी से प्रवेश करेंगे, जबकि वापसी करने वाले वाहन बाइपास होकर बैराज के रास्ते हरिद्वार लौटेंगे। प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात सुचारू रखने के लिए की जा रही है।

 

 

Priyanshi Chaturvedi 10 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.