01 अंबिकापुर में फर्नीचर शोरूम में धमाका, भीषण आग से 8 दुकानें जलकर खाक
 Explosion,furniture showroom ,Ambikapur, 8 shops burnt, ashes due, massive fire

अंबिकापुर से मंगलवार सुबह एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गांधीनगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक स्थित एक फर्नीचर शोरूम में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के दौरान शोरूम में रखे सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे आग और भड़क गई और लोगों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आग फर्नीचर शोरूम से फैलकर ऑटो पार्ट्स समेत अन्य दुकानों तक पहुंच गई। इस घटना में करीब 8 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं और दुकानों में रखा फर्नीचर, अलमारियां और अन्य सामान जलने से व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और प्रशासन ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें शॉर्ट सर्किट या सिलेंडर रिसाव की आशंका जताई जा रही है।

 

Vandana Singh 10 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.