Patrakar Vandana Singh
महाराष्ट्र के बार्शी तालुका में हुए जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है भाजपा नेता और पूर्व विधायक राजेंद्र राउत के नेतृत्व में पार्टी ने जिला परिषद की सभी 6 और पंचायत समिति की सभी 12 सीटों पर कब्जा जमा लिया। यह जीत खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकि विधानसभा चुनाव में हार के बाद इसे राउत की मजबूत राजनीतिक वापसी के रूप में देखा जा रहा है।
इस चुनाव में भाजपा को हराने के लिए उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना और एनसीपी के दोनों गुटों ने मिलकर महाआघाड़ी बनाई थी। खुद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भाजपा के खिलाफ प्रचार किया और बार्शी में जनसभा को संबोधित करते हुए ढाई करोड़ रुपये के फंड की घोषणा भी की। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर यह गठबंधन भाजपा के सामने टिक नहीं सका और महाआघाड़ी को एक भी सीट नहीं मिली।
लगातार मिल रही जीतों से भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। राजेंद्र राउत ने इस जीत के लिए जनता का आभार जताया और बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जल्द ही बार्शी का दौरा कर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को धन्यवाद देंगे। वहीं, उद्धव गुट के नेता दिलीप सोपल के नेतृत्व वाली महाआघाड़ी की इस करारी हार ने स्थानीय राजनीति में गठबंधनों की मजबूती पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
Patrakar Vandana Singh
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |