दमोह–जबलपुर हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से दर्शनार्थियों से भरी पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त
horrific accident occurred, Damoh-Jabalpur highway,truck colliding pickup truck carrying pilgrims.

 

दमोह–जबलपुर स्टेट हाईवे पर सोमवार दोपहर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित दर्जनभर से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। जबेरा थाना क्षेत्र के फाल्को नाला मंदिर के सामने तेज रफ्तार चावल से भरे ट्रक ने दर्शनार्थियों से भरी पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन गोसलपुर (जबलपुर) से बांदकपुर तीर्थ दर्शन के लिए जा रही थी, जिसमें करीब दो दर्जन श्रद्धालु सवार थे। हादसे से पहले पिकअप सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से टकरा गई थी। उसी समय दमोह की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक पिकअप से टकरा गया, जिससे दुर्घटना और गंभीर हो गई।

घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया। 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से घायलों को कटंगी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के कारण हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात ठप रहा। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि स्थानीय लोगों ने मार्ग पर गति नियंत्रण और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

 
Priyanshi Chaturvedi 9 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.