छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क और स्थिर, दो दिन बाद बढ़ सकता है रात का तापमान
Dry,stable weather, Chhattisgarh, night temperature,after two days

छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम का मिजाज शांत और शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश या किसी भी तरह की मौसमी गतिविधि की संभावना नहीं है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का असर महसूस किया जा रहा है, जबकि दोपहर का तापमान सामान्य बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

 

मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय सिनोप्टिक सिस्टम नहीं है। हालांकि 8 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है, लेकिन इसका सीधा असर छत्तीसगढ़ पर पड़ने की उम्मीद कम है। इसी कारण फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। फरवरी के मध्य तक प्रदेश में ठंड धीरे-धीरे कम होने की संभावना है और रात का तापमान बढ़ने लगेगा, जबकि दिन का तापमान अधिकतर स्थिर रहेगा।

 

राजधानी रायपुर में आज सुबह हल्की धुंध रहने की संभावना है, लेकिन दिन के समय मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 17 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बीते 24 घंटों में प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा, जिसमें सबसे अधिक तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस (जगदलपुर) और सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस (अंबिकापुर) दर्ज किया गया। पहाड़ी और वनांचल क्षेत्रों में सुबह-शाम ठंड का असर अधिक देखा जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 8 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.