केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल कल रायपुर में: ‘बजट संवाद’ में होंगे शामिल
Union Minister Manohar Lal, Raipur tomorrow: will participate in the

केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12:15 बजे दिल्ली से निजी विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे और कुछ समय के लिए राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ जाएंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे नया सर्किट हाउस के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

 

होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में आयोजित ‘बजट संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे बजट की प्रमुख पहलों और विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे शाम को नई दिल्ली के लिए वापस रवाना होंगे।

 

इससे पहले राजधानी रायपुर में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का भी जोरदार स्वागत किया गया। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शाह का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, सांसद संतोष पांडेय, विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर महापौर मीनल चौबे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और भाजपा नेता मौजूद थे।

Priyanshi Chaturvedi 8 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.