भोपाल को मिलेगा नया हाईलेवल ब्रिज, कोलार–बावड़िया कलां मार्ग पर जाम से राहत
Bhopal, high-level bridge, relief from traffic jams,Kolar-Bawadia Kalan road

भोपाल के कोलार और बावड़िया कलां क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दानिशकुंज के संकरे टू-लेन ब्रिज पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए एक नया टू-लेन हाईलेवल ब्रिज बनाया जाएगा। मौजूदा पुल के साथ बनने वाले इस नए ब्रिज से पूरा मार्ग फोरलेन हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना का बजट तैयार किया है और निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी के अनुसार, ब्रिज निर्माण के लिए जरूरी मशीनें मौके पर पहुंचा दी गई हैं और कार्य को आठ महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह पुल बन जाने के बाद कोलार, बावड़िया कलां, रोहित नगर, सलैया, गुलमोहर और नर्मदापुरम रोड की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। रोजाना पीक आवर्स में लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं की आशंका से करीब 5 लाख की आबादी को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

 

कलियासोत नदी पर बनने वाला यह हाईलेवल ब्रिज 75 मीटर लंबा और 9.90 मीटर चौड़ा होगा, जिसमें तीन स्पैन बनाए जाएंगे। इसमें दोनों ओर फुटपाथ, आरसीसी क्रैश बैरियर और आधुनिक स्ट्रीट लाइट्स भी लगाई जाएंगी। शनिवार सुबह 10 बजे विधायक रामेश्वर शर्मा इस परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय सीमा आठ महीने है, लेकिन कोशिश की जाएगी कि ब्रिज को 15 जून तक तैयार कर दिया जाए।

Priyanshi Chaturvedi 7 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.