वर्ल्ड कप जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार जश्न, भोजपुरी गाने पर टीम इंडिया ने किया डांस
Vaibhav Suryavanshi celebrates World Cup win ,bang, Team India dance to Bhojpuri songs

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम का जश्न देखने लायक रहा। शुक्रवार को इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर भारत ने रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद युवा खिलाड़ियों ने मैदान के बाहर भी जमकर मस्ती की। खास तौर पर वैभव सूर्यवंशी का डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने साथियों के साथ खुलकर जश्न मनाते नजर आए।

इस जश्न का वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में वैभव सूर्यवंशी मुस्कुराते हुए कहते दिखते हैं कि पंजाबी गाना समझ में नहीं आ रहा, भोजपुरी लगेगा। इसके बाद पूरी टीम भोजपुरी गाने पर बेफिक्र होकर डांस करती नजर आती है। खिलाड़ियों की यह खुशी और आपसी तालमेल फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 

मैदान पर भी वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट के सबसे बड़े हीरो रहे। उन्होंने फाइनल में सिर्फ 80 गेंदों में 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 15 छक्के और 15 चौके शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और इंग्लैंड को 311 पर समेट दिया। सूर्यवंशी को फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी स्किल्स पर भरोसा था और टीम ने बिना दबाव लिए अपनी प्रक्रिया पर भरोसा किया, जिसका नतीजा खिताबी जीत के रूप में सामने आया।

Priyanshi Chaturvedi 7 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.