सोना-चांदी में फिर तेजी, एमपी की सराफा मंडियों में बढ़े दाम
Bhopal.Gold, silver prices rise again, prices rise,MP bullion markets

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले मजबूत संकेतों और घरेलू मांग बढ़ने के कारण सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। मध्यप्रदेश की प्रमुख सराफा मंडियों भोपाल, इंदौर और रतलाम में आज कारोबार तेजी के साथ खुला। भोपाल में 24 कैरेट सोना 200 से 300 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ, जबकि चांदी में 700 से 1000 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इंदौर और रतलाम में भी यही रुझान देखने को मिला।

कारोबारियों के मुताबिक शादी-विवाह सीजन की शुरुआत और निवेशकों की खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। वैश्विक स्तर पर डॉलर में कमजोरी और जियो-पॉलिटिकल तनाव के चलते निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं चांदी में सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्रीन एनर्जी सेक्टर से जुड़ी इंडस्ट्रियल डिमांड भी कीमतों को सहारा दे रही है। MCX और COMEX दोनों ही बाजारों में मजबूती के संकेत मिले हैं, जिसका असर सीधे घरेलू सराफा बाजार पर पड़ा है।

बुलियन मार्केट एक्सपर्ट नवनीत कुमार अग्रवाल के अनुसार फिलहाल गोल्ड और सिल्वर रिबाउंड मोड में हैं। शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन मीडियम और लॉन्ग टर्म में बाजार का आउटलुक पॉजिटिव है। उनका मानना है कि मार्च के बाद सोना-चांदी एक नए तेजी के चक्र में प्रवेश कर सकते हैं, ऐसे में मौजूदा स्तर खरीदारों और निवेशकों के लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है।

 
Priyanshi Chaturvedi 4 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.