मौसम की मेहरबानी से चांदी-सी चमकी बदरी-केदार और गंगोत्री की पहाड़ियां
 hills , Badrinath, Kedarnath,Gangotri shine like silve,favourable weather.

उत्तराखंड में मौसम की मेहरबानी से बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री धाम की पहाड़ियां चांदी की तरह चमक उठी हैं। बीते कुछ दिनों से जारी बारिश और बर्फबारी के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में हिमाच्छादन हो गया है। बदरीनाथ धाम में कई दौर की बर्फबारी के बाद करीब तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है, जिससे पूरा धाम सफेद चादर में लिपटा नजर आ रहा है।

देर रात हुई बर्फबारी के बाद बदरीनाथ मंदिर परिसर और आसपास की पहाड़ियां बेहद मनमोहक दिखाई दे रही हैं। वहीं गंगोत्री धाम में भी ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। केदारनाथ धाम में भारी हिमपात के बाद सोमवार को जब धूप निकली, तो करीब पांच फुट तक जमी बर्फ के कारण पूरा क्षेत्र चांदी-सा चमकता नजर आया, जिसने श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित किया।

 

मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय इलाकों में यह बदलाव आगे भी जारी रह सकता है। मंगलवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। देहरादून, पौड़ी और नैनीताल में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में खासतौर पर 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के ज्यादा आसार हैं।

Priyanshi Chaturvedi 3 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.