सीबीएसई 10वीं-12वीं परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी, संगम पोर्टल से होंगे डाउनलोड
CBSE 10th-12th, Exam 2026 ,Admit Cards, Released, Downloadable,Sangam Portal

 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने आधिकारिक परीक्षा संगम पोर्टल parikshasangam.cbse.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड की सुविधा शुरू कर दी है। एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, विषयवार परीक्षा तिथि, समय और विषय कोड जैसी अहम जानकारी दी गई है।

नियमित छात्रों को एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड नहीं करना होगा। स्कूल के अधिकारी परीक्षा संगम पोर्टल पर लॉग इन कर कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के प्रवेश पत्र डाउनलोड करेंगे। इसके बाद एडमिट कार्ड पर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगाकर छात्रों को वितरित किया जाएगा। बिना हस्ताक्षर और मुहर वाला एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में मान्य नहीं होगा।

सीबीएसई के कार्यक्रम के अनुसार बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं अलग-अलग चरणों में आयोजित होकर 11 मार्च 2026 को समाप्त होंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल 2026 तक चलेंगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते स्कूल से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सभी विवरण अच्छी तरह जांच लें।

 
Priyanshi Chaturvedi 3 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.