भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस का हमला, सरकार से पूरी जानकारी की मांग
Congress attacks, India-US, trade deal, demands complete ,information,government

 

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी ट्रेड डील पर सहमति बनने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने इस समझौते को लेकर मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं और इसके ऐलान के तरीके पर भी आपत्ति जताई है। कांग्रेस का कहना है कि युद्धविराम की तरह इस डील की घोषणा भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की, जबकि भारत सरकार की ओर से स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई।

कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर आरोप लगाया कि ट्रंप के दावों के मुताबिक भारत अमेरिका के खिलाफ टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को ‘शून्य’ तक लाने और अपना बाजार खोलने पर सहमत हो गया है। पार्टी ने आशंका जताई कि इससे भारतीय उद्योग, व्यापार और किसानों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। खास तौर पर कृषि क्षेत्र को खोलने और किसानों के हितों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस ने सरकार से ट्रेड डील का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग की है। पार्टी ने यह भी पूछा कि क्या भारत रूसी तेल की खरीद बंद कर अमेरिका और वेनेजुएला से तेल लेने की शर्त पर सहमत हुआ है और अगर अमेरिका से बड़े पैमाने पर आयात बढ़ेगा तो ‘मेक इन इंडिया’ का क्या होगा। कांग्रेस का कहना है कि संसद और देश को विश्वास में लेकर सरकार को इस समझौते के सभी विवरण साझा करने चाहिए।

 
Priyanshi Chaturvedi 3 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.