Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कोरबा के चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत पताढ़ी के पास मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। कोरबा की ओर से आ रहा ट्रेलर वाहन रॉन्ग साइड में चलते हुए चांपा की ओर जा रहे प्याज से लदे वाहन से आमने-सामने टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्याज से लदे वाहन का चालक कैबिन में फंस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर टोल नाका से राहत दल मौके पर पहुंचे और गैस कटर की मदद से कैबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के कारण कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।
उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मृतक चालक के परिजनों को सूचना दी जाएगी और मामले की जांच जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों ही वाहन तेज रफ्तार में थे और एक वाहन गलत दिशा में चल रहा था, जिसके चलते आमने-सामने भीषण टक्कर हुई। पुलिस अब दुर्घटना के पूरे कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |