सिंगरौली में राजेंद्र सिंह परमार का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
सिंगरौली जिले में भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार का जन्मदिन बीते पूर्व संध्या बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर साह, प्रदीप शाह सहित डिग्घी, चोकरा, नौगई, गड़हरा और देवरी सहित विभिन्न पंचायतों के लोग मौजूद रहे। सभी ने फूल मालाओं से सजाकर और केक खिलाकर परमार का जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में गायक सुधीर पांडे ने संगीत संध्या का आयोजन किया, जिससे उपस्थित लोगों ने मंत्रमुग्ध होकर आनंद लिया। इसके अलावा सभी उपस्थित लोगों के लिए रुचिकर भोजन का भी प्रबंध किया गया। यह आयोजन राजेंद्र सिंह परमार के गृह ग्राम चोकरा के खुले मैदान में संपन्न हुआ, जिसमें नेता, पत्रकार, समाजसेवी और उनके समर्थक शामिल हुए।