सपना चौधरी-इंफ्लुएंसर अदनान के बीच ‘द 50’ शो में झगड़ा
Sapna Choudhary, influencer Adnan Khan, fight on

हाल ही में शुरू हुए रियलिटी शो ‘द 50’ में शुरुआती एपिसोड से ही प्रतियोगियों के बीच तनातनी देखने को मिली। सबसे बड़ा विवाद डांसर सपना चौधरी और इंफ्लुएंसर अदनान शेख के बीच हुआ। इस झगड़े की वजह थी एक टास्क के दौरान अदनान का गलत व्यवहार, जिसने सपना को भड़काकर शो के सेट पर हिंसक प्रतिक्रिया तक पर पहुंचा दिया।

 

 

प्रोमो में देखा गया कि टास्क के दौरान प्रतियोगियों को 40 कार्ड खोजने थे। अदनान कार्ड दूसरों को बांट रहे थे, जिस पर सपना ने उन्हें टोका। इसके जवाब में अदनान ने कहा, “औरत हो औरत की तरह रहो,” जो सपना को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं हुआ। गुस्से में सपना चौधरी ने कहा, “पहले चीटिंग करता है, फिर मर्दानगी दिखा रहा है। बाहर मिलेगा तो ऐसा मारूंगी। भाड़ में गया शो।” इस झगड़े के दौरान कुछ प्रतियोगियों ने उन्हें बीच-बचाव करते हुए रोकना भी कोशिश की।

 

 

‘द 50’ एक अनोखा गेम शो है जिसमें लगभग 50 प्रतियोगी भाग लेते हैं। इसमें एक्टर्स, इंफ्लुएंसर्स और स्पोर्ट्स पर्सन शामिल हैं। शो में युविका चौधरी, प्रिस नरुला, रजत दलाल और करण पटेल जैसे नामी कलाकार भी नजर आ रहे हैं। यह शो जीयो हॉटस्टार और कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाता है

Priyanshi Chaturvedi 3 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.