इंदौर में दूषित पानी का कहर: भागीरथपुरा की महिला की मौत, मृतकों की संख्या 32 पहुंची
Bhagirathpura.Contaminated water wreaks, Indore,Woman,Bhagirathpura dies, death ,reaches 32

 

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र से एक और दुखद खबर आई है। दूषित पानी पीने से बीमार हुई 65 वर्षीय महिला अनिता कुशवाह की रविवार रात अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती रखा गया था और उनका इलाज बॉम्बे हॉस्पिटल में चल रहा था। मौत के साथ ही इस बीमारी से मृतकों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है।

अनिता कुशवाह के बेटे निलेश ने बताया कि उनकी मां को पहले कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। 28 दिसंबर को उल्टी-दस्त होने के बाद उन्हें भाग्यश्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन दो दिन बाद छुट्टी मिलने के बाद कुछ ही घंटों में उनकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद 1 जनवरी को उन्हें अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।

हालत गंभीर होने पर 4 जनवरी को उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार किडनी फेल होने के कारण उन्हें लगातार हेमोडायलिसिस पर रखा गया और बाद में वेंटिलेटर सपोर्ट भी दिया गया। इलाज के बावजूद उनकी मौत हो गई, जिससे इलाके में दूषित पानी से होने वाली बीमारी का डर बढ़ गया है।

 
Priyanshi Chaturvedi 2 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.