राजगढ़ में हथियारबंद बदमाशों ने की सबसे बड़ी गेहूं लूट, वेयरहाउस बना छावनी
Rajgarh,.Armed criminals ,biggest wheat ,robbery, Rajgarh, turning ,warehouse, cantonment.

 

राजगढ़ जिले के ब्यावरा क्षेत्र में गुना रोड स्थित सलूजा वेयरहाउस में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात हथियारबंद 22 से 25 नकाबपोश बदमाशों ने बड़ी लूट की। बदमाशों ने चौकीदारों के सीने पर बंदूक अड़ाकर ताले तोड़े और गेहूं से भरी बोरियां ले गए। वेयरहाउस पर तैनात चारों चौकीदारों के हाथ-पैर बांधकर और आंखों पर पट्टी बांधकर वारदात को अंजाम दिया गया।

राजगढ़ जिले के इतिहास में यह किसी वेयरहाउस पर हुई सबसे बड़ी डकैती मानी जा रही है। लूट की इस घटना में कितनी बोरियां और कुल गेहूं ले जाया गया, इसकी गिनती वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के आने के बाद ही हो पाएगी।

वर्तमान में वेयरहाउस पूरी तरह छावनी में बदल गया है। अधिकारियों के आने तक किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, ताकि घटनास्थल की स्थिति सुरक्षित रहे और जांच सही तरीके से की जा सके।

 
Priyanshi Chaturvedi 2 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.