Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आईटीएमएस कंट्रोल रूम और कमांड सेंटर का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि अब सड़क पर किसी भी तरह की मैनुअल कार्रवाई नहीं होगी। वसूली के आरोपों से बचने के लिए केवल आईटीएमएस कैमरों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए ही ई-चालान जारी किए जाएंगे। खराब पड़े कैमरों को जल्द दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि ई-चालान की जानकारी वाहन मालिक को मोबाइल मैसेज और व्हाट्सएप के माध्यम से अनिवार्य रूप से दी जाएगी। यदि 90 दिनों के भीतर जुर्माना जमा नहीं किया गया, तो मामला सीधे न्यायालय में भेजा जाएगा। कोर्ट में पेश करने से पहले वाहन मालिक को नोटिस भी जारी किया जाएगा, ताकि उन्हें अंतिम मौका मिल सके।
ई-चालान लंबित रहने पर वाहन और वाहन स्वामी से जुड़ी कई परिवहन सेवाएं रोक दी जाएंगी। इनमें ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण, परमिट, फिटनेस, नामांतरण, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र शामिल हैं। साथ ही नशे में वाहन चलाने और नो-एंट्री उल्लंघन के मामलों में सीधे कोर्ट चालान किया जाएगा। पुलिस का मानना है कि इस सख्ती से ट्रैफिक नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा में सुधार होगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |