Patrakar Priyanshi Chaturvedi
साल 2026 का पहला महीना बीत चुका है और फरवरी के पहले सप्ताह में OTT प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन की बहार देखने को मिलेगी। जनवरी में सिनेमाघरों में ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ ने दर्शकों का दिल जीता था, वहीं अब ओटीटी पर भी रोमांस, हॉरर, एक्शन और थ्रिलर से भरपूर कंटेंट रिलीज होने वाला है। इस सप्ताह कई चर्चित फिल्में और वेब सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देने जा रही हैं।
इस सप्ताह जियो हॉटस्टार पर 6 फरवरी से प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ और कपिल शर्मा अभिनीत ‘किस किस प्यार करूं 2’ स्ट्रीम होंगी। वहीं, थाई हॉरर ब्लॉकबस्टर ‘डेथ व्हिस्परर 3’ 4 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर और साउथ फिल्म ‘पराशक्ति’ 7 फरवरी से जी5 पर उपलब्ध होगी।
वेब सीरीज की दुनिया में भी दर्शकों को खास Treat मिलने वाला है। नेटफ्लिक्स पर 11 फरवरी से ‘कोहरा 2’ का दूसरा सीजन स्ट्रीम होगा। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी, जिसे 25 फरवरी से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा। रोमांस, थ्रिल और हॉरर का यह मिक्स इस सप्ताह OTT प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का पूरा पॅकेज देगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |