वर्ल्ड कप में बहिष्कार का इतिहास: पाकिस्तान से पहले ये टीमें भी कर चुकी हैं
India.History, World Cup, boycotts: ,teams have done it before Pakistan

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान द्वारा भारत के खिलाफ मैच न खेलने के फैसले ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। पाकिस्तान सरकार ने टीम को श्रीलंका दौरे की अनुमति तो दे दी है, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में भारत से खेलने से इनकार किया गया है। हालांकि इस पर आईसीसी को अभी तक पीसीबी की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। यह पहली बार नहीं है जब किसी टीम ने वर्ल्ड कप में किसी खास देश के खिलाफ खेलने से मना किया हो।

इससे पहले 1996 के वनडे वर्ल्ड कप में सुरक्षा कारणों से ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया था, जिससे श्रीलंका को वॉकओवर मिला और अंततः उसने वर्ल्ड कप खिताब भी जीता। वहीं 2003 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने राजनीतिक हालात के चलते जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने से मना किया, जबकि न्यूजीलैंड ने केन्या के खिलाफ सुरक्षा कारणों से बहिष्कार किया। न्यूजीलैंड के इस फैसले का अप्रत्यक्ष फायदा भारत को मिला, जिसने केन्या को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

 

अब वर्ल्ड कप में बहिष्कार करने वाली पांचवीं टीम के रूप में पाकिस्तान का नाम जुड़ गया है। अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलता है तो इसका सीधा लाभ भारतीय टीम को मिल सकता है, जैसा कि पहले भी इतिहास में देखा गया है। फिलहाल सभी की नजरें आईसीसी के फैसले और इस विवाद के आगे के परिणामों पर टिकी हुई हैं।

Priyanshi Chaturvedi 2 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.