Patrakar Priyanshi Chaturvedi
छत्तीसगढ़ में अब ठंड का असर धीरे-धीरे खत्म होता नजर आ रहा है और मौसम में हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि सर्दी का दौर अब सिमट रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन 2 फरवरी से इसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जनवरी के अंतिम दिनों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट रुक गई थी। अब ठंड का असर मुख्य रूप से सुबह के समय ही महसूस हो रहा है, जो आने वाले दिनों में और कम हो जाएगा। उत्तरी छत्तीसगढ़ को छोड़ दें तो प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच चुका है।
मौसम विभाग ने 3 फरवरी को उत्तर छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्वी ईरान के ऊपर सक्रिय है, जबकि 2 और 5 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री और रायपुर में 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |