फर्जी बिलों से करोड़ों का खेल, शेल कंपनियों के नेटवर्क का खुलासा
India,  Fake bills , worth crores, network , companies exposed, ED

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 658 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड, मणिपुर, कोलकाता समेत कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की है। इस कार्रवाई की अगुवाई ईडी की ईटानगर यूनिट कर रही है, जिसमें स्थानीय पुलिस भी सहयोग कर रही है। जांच उन कंपनियों और व्यक्तियों के खिलाफ की जा रही है, जिन पर बिना किसी वास्तविक लेनदेन के फर्जी बिलों के जरिए ITC का गलत फायदा उठाने का आरोप है।

 

जांच में सामने आया है कि आरोपितों ने बिना किसी सामान या सेवा की वास्तविक खरीद-बिक्री किए सिर्फ कागजों पर लेनदेन दिखाकर सरकार से करोड़ों रुपये का ITC क्लेम किया। शिकायत के अनुसार, M/s सिद्धि विनायक ट्रेड मर्चेंट्स नाम की फर्जी कंपनी के जरिए करीब 658.55 करोड़ रुपये के नकली बिल बनाए गए, जिनके आधार पर 99.31 करोड़ रुपये का गलत ITC हासिल किया गया। इस पूरे घोटाले में अलग-अलग राज्यों में फैली 58 शेल कंपनियों का इस्तेमाल किया गया।

 

यह मामला अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें राकेश शर्मा, आशुतोष कुमार झा और अन्य अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी और जाली दस्तावेजों के जरिए साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। ईडी अब यह भी जांच कर रही है कि फर्जी ITC को कई परतों में कैसे घुमाया गया और इसमें मनी लॉन्ड्रिंग का कितना इस्तेमाल हुआ। एजेंसी ने संकेत दिए हैं कि जांच के दायरे के बढ़ने के साथ आगे और भी जगहों पर कार्रवाई हो सकती है।

Priyanshi Chaturvedi 20 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.