सीहोर में NEWS 24 पत्रकार पर जानलेवा हमला, सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

NEWS 24 के पत्रकार हर्षित तिवारी के साथ सीहोर जिले में जानलेवा हमला होने का गंभीर मामला सामने आया है। हर्षित तिवारी निजी काम से अपने घर लौट रहे थे, तभी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार 6-7 अज्ञात व्यक्तियों ने करीब तीन किलोमीटर तक उनका पीछा किया और लाठी-डंडों एवं धारदार हथियारों से हमला करने की साजिश रची। पत्रकार ने अपनी सूझबूझ और सतर्कता से किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के बाद मोबाइल फोन पर उन्हें जान से मारने की धमकी और अश्लील गालियां भी दी गईं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद हर्षित तिवारी ने नेमावर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय पत्रकारों, पत्रकार संगठनों और क्षेत्रवासियों ने पुलिस से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही जिला प्रशासन से यह अपेक्षा जताई गई है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित कदम उठाए जाएं और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

 
 
 
 
Priyanshi Chaturvedi 3 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.