सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था में तकनीक की बड़ी छलांग
Dehli ,Big leap ,  technology ,  government,  health system

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने सर्जरी के क्षेत्र में इतिहास रचते हुए महज 13 महीनों में 1000 से अधिक रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की हैं। यह देश का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है, जहां जनरल सर्जरी में रोबोटिक तकनीक का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया है। अब तक यह सुविधा मुख्य रूप से महंगे निजी अस्पतालों तक सीमित थी, लेकिन AIIMS में यह सर्जरी मरीजों को नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे हजारों मरीजों को सीधा लाभ मिला है।

 

AIIMS दिल्ली में रोबोटिक तकनीक से हर्निया, पित्त की थैली, पथरी, जीआई कैंसर, हेपेटो-बिलियरी, किडनी ट्रांसप्लांट और पैंक्रियास से जुड़ी जटिल सर्जरी की गई हैं। सर्जिकल डिसिप्लिन विभाग के प्रमुख प्रोफेसर डॉ. सुनील चुम्बर के अनुसार, जिन ऑपरेशनों को पहले अत्यंत चुनौतीपूर्ण माना जाता था, वे अब रोबोटिक तकनीक की मदद से अधिक सटीक और सुरक्षित तरीके से संभव हो रहे हैं। थ्री-डायमेंशनल विजन और बेहतर नियंत्रण के कारण डॉक्टरों को ऑपरेशन में अधिक सुविधा मिल रही है।

 

रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को कई बड़े फायदे हुए हैं, जिनमें सर्जरी के बाद दर्द में लगभग 50 प्रतिशत तक कमी, अस्पताल में रहने की अवधि में 30 प्रतिशत तक कमी और कम खून बहना शामिल है। छोटे चीरे और तेज रिकवरी के कारण मरीज जल्द सामान्य जीवन में लौट पा रहे हैं। साथ ही AIIMS में रेजिडेंट डॉक्टरों को इस अत्याधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग भी दी जा रही है, जिससे भविष्य में रोबोटिक सर्जरी को देशभर के सरकारी अस्पतालों तक पहुंचाने का रास्ता खुलेगा।

Priyanshi Chaturvedi 20 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.