उत्तराखंड में बर्फबारी, राजस्थान और MP में शीतलहर
 Snowfall, Uttarakhand, cold wave, Rajasthan and MP

उत्तराखंड के चार धामों में तापमान माइनस 10 डिग्री से नीचे चला गया है। गंगोत्री में पारा -22°C, केदारनाथ में -14°C और बद्रीनाथ में -13°C दर्ज किया गया। नदी-झरने जम गए हैं, लोग बर्फ पिघलाकर पानी पी रहे हैं। हिमाचल के ताबो और कुकुमसैरी में भी तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया, कई क्षेत्रों में पाइपों में पानी जमने लगा और कुफरी में मोटी पाले की परत देखी गई। वहीं, राजस्थान के जयपुर, सीकर, ब्यावर और पाली में शुक्रवार सुबह बारिश हुई, जबकि कोहरे के चलते 29-30 नवंबर में राज्य में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

साउथ इंडिया में साइक्लोन दितवाह का असर दिखाई दे रहा है। यह सिस्टम 30 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के करीब पहुंच सकता है। मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी दी गई है और NDRF की 10 टीमें तैनात की गई हैं। इंडिगो और एयर इंडिया की कई फ्लाइट्स प्रभावित हुईं, चेन्नईश्रीलंका रूट में उड़ानों में देरी और रद्द होने की घटनाएं सामने आईं। यात्रियों को अपने फ्लाइट स्टेटस की जांच कर यात्रा करने की सलाह दी गई है।

Priyanshi Chaturvedi 4 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.